फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को मारी कार ने टक्कर, एक घायल

कर्णप्रयाग। सोमवार देर रात्रि को बदरीनाथ से आ रही एक कार ने बदरीनाथ हाईवे पर गांधीनगर में सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस टक्कर मारने वाली कार के एयर बैग खुलने से कार में सवार एक युवक घायल हो गया। साथ ही किनारे खड़ी तीन दोपहिया और एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। दुकानदार अकील अहमद ने बताया कि रात को जोर की आवाज आने पर वो सड़क में आए तो एक कार टक्कर मारकर भाग रही थी। ऐसे में उन्होंने क्षतिग्रस्त खड़ी कार के स्वामी को सूचना दी। इसके बाद पुलिस हेल्प नंबरों पर सूचना देकर टक्कर मारने वाली कार को गौचर में पकड़ा गया। इसमें एक युवक घायल था, जिसे उपचार के लिए कर्णप्रयाग अस्पताल में भर्ती किया गया। मंगलवार सुबह युवक को अस्पताल से छुट्टी मिलने और क्षतिपूर्ति पर राय बनने के बाद मामला शांत हुआ। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें