फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले- भाजपा सरकार पिछड़ा विरोधी, ओमप्रकाश को दिया जवाब

आरक्षण के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर और समाजवादी पार्टी के बीच सियासी तकरार तेज हो गई है। आजमगढ़ में एक दिन पहले राजभर की ओर से सपा मुखिया अखिलेश यादव पर 17 पिछड़ी जातियों के आरक्षण को लेकर सवाल उठाए जाने के बाद सपा ने पलटवार किया है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने राजभर के बयान को राजनीतिक अवसर तलाशने की कोशिश करार देते हुए भाजपा सरकार पर ही पिछड़ों के आरक्षण को लेकर निशाना साधा। सपा प्रवक्ता ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर का जनरल नॉलेज काफी कम है। 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के लिए न्यायालय और संविधान की शर्तों को पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में ओमप्रकाश राजभर मंत्री हैं। यदि वह पिछड़ी जातियों के आरक्षण को लेकर गंभीर हैं तो सरकार में रहते हुए इसे लागू क्यों नहीं करवा रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर आरक्षण विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजभर चुनाव में एक अवसर तलाशने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। सपा सामाजिक न्याय की बात करती है और कमजोर एवं पिछड़ी जातियों के अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठाती रही है। सपा प्रवक्ता ने 31 दिसंबर 2016 के नोटिफिकेशन का हवाला देते हुए कहा कि अखिलेश यादव सरकार ने पिछड़ी जातियों के हित में पहल की थी। इसके लिए राज्यपाल से असाधारण गजट भी जारी कराया गया था। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने अपने स्तर से पिछड़ों के हित में काम किया, जबकि अब भाजपा सरकार में मंत्री बनने के बाद ओमप्रकाश राजभर को बताना चाहिए कि उन्होंने पिछड़ी जातियों के लिए क्या किया। आरक्षण के मुद्दे पर दोनों दलों के बीच बढ़ी बयानबाजी को आगामी चुनावी राजनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। राजभर के आरोपों के जवाब में सपा ने जहां अपने पुराने फैसलों को सामने रखा है, वहीं भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े कर राजनीतिक बढ़त लेने की कोशिश की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें