फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में आज पहली बार गंगा के ऊपर दिखेंगे राफेल, जगुआर और तेजस

विंग्स ओवर गंगेज की थीम पर वायु सेना की ओर से आयोजित तीन दिवसीय एरियल डिस्प्ले 2026 आज से शुरू हो रहा है। इसके लिए बुधवार को गंगा के ऊपर अभ्यास किया गया। इसमें राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, जगुआर, मिग-29 और तेजस जैसे लड़ाकू विमानों ने मैन्यूवर दिखाए। राफेल और सुखोई की गर्जना से काशी का आसमान गूंज उठा। नमो घाट पर एयर शो के लिए होने वाले अभ्यास को लेकर पहले ही एयर वाइस मार्शल पीवीएस नारायना ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी थी। बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय एयर शो में राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000 और तेजस जैसे लड़ाकू विमान अपनी रफ्तार और युद्धक क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें