वाराणसी में शनिवार की सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे। दोपहर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। शहर के कई इलाकों में भारी बारिश के चलते जलभराव हो गया। लहरतारा, चांदपुर समेत आसपास के इलाकों में जोरदार बारिश हुई। बता दें कि ओडिशा में चक्रवात और हिमालय की बर्फबारी का असर काशी में दिख रहा है। पिछले तीन दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रिमझिम व झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। ऐसे में लोगों को सिहरन महसूस होने लगी है।