सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता वाराणसी के सांसद देश के प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए मां गंगा और मां अन्नपूर्णा से उनके दीर्घायु की कामना करते हुए 2047 तक पीएम के नेतृत्व में देश के विकसित होने की कामना करता हूं। यह वर्ष हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण वर्ष है। इस साल सेवा संकल्प के 25 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और तब से बिना रुके, बिना झुके और बिना डिगे आगे बढ़ाया। इस पर हम सभी गौरव की अनुभूति कर सकते हैं।