उन्नाव जिले के सदर कोतवाली अंतर्गत सिकंदरपुर सरोसी गांव में शुक्रवार रात दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। घर पर ही डीजल की दुकान चलाने वाले 60 वर्षीय दुकानदार नरेश जायसवाल से जब उनके पड़ोसी युवक शहबान ने बिक्री के रुपये छीनने का प्रयास किया, तो विरोध करने पर आरोपी ने दुकानदार की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लहूलुहान होकर गिरे दुकानदार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी शहबान की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।