फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: शाही पुल से फिसलकर नदी में गिरा अंडा विक्रेता नदी के तेज बहाव में बहा, बुलाई गई एसडीआरएफ टीम

सुल्तानपुर: बारिश के कारण शनिवार को दुकान न लगाने वाला अंडा विक्रेता शाही पुल से फिसलकर नदी में गिर गया और तेज बहाव में बह गया। ग्रामीणों ने उसे नदी में बहते देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई। नदी का बहाव तेज होने के कारण अयोध्या से एसडीआरएफ टीम बुलाई गई है। दोस्तपुर के कजियाना उत्तरी निवासी विजय ठठेर (45) अंडे का ठेला लगाते थे। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे बारिश के कारण वह ठेला नहीं लगा सके। इसके बाद वह शाही पुल पर जाकर बैठ गए। बताया गया कि कुछ देर बाद अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नदी में गिर गए। ग्रामीणों ने विजय को नदी में बहते देखा और तत्काल दोस्तपुर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नदी में तलाश शुरू कराई गई, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि नदी का बहाव काफी तेज है। तलाश के लिए अयोध्या से एसडीआरएफ टीम बुलाई गई है। (संवाद)

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें