राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा स्थित निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के लिए भर्ती हुई रुकमणी (56) की वाराणसी में मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद हालत गंभीर बताते हुए अस्पताल प्रबंधन महिला को वाराणसी ले गया, लेकिन वहां त्वरित उपचार न मिलने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। डीएम ने सीएमओ को जांच के निर्देश दिए हैं।