उच्च प्राथमिक विद्यालय रॉबर्ट्सगंज में शुक्रवार को बच्चों के रंगों में उनके सपनों का भारत नजर आया। मेरे सपनों का भारत विषय पर आयोजित कला प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कल्पना के रंग भरकर विकसित, समृद्ध और सशक्त भारत की तस्वीर कागज पर उकेरी। बच्चों के बीच पहुंचे डीएम चर्चित गौड़ ने भी अचानक ब्रश थाम लिया और बच्चों के साथ चित्र में रंग भरकर उनका उत्साह बढ़ाया।