फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सीतापुर में दो घरों में चोरी, 20 लाख का माल पार

इमलिया सुल्तानपुर के केशवपुर गांव में बुधवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर करीब 20 लाख रुपये का माल पार कर दिया। वारदात से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। केशवपुर निवासी अध्यापक जितेंद्र सिंह के घर में चोर छत के रास्ते दाखिल हुए। कमरे का दरवाजा तोड़कर अलमारी में रखे करीब सात तोला सोने, एक किलो चांदी के जेवर और 50 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद चोरों ने गांव के ही अशोक सिंह के घर को निशाना बनाया। यहां कमरों के ताले तोड़कर अलमारी से करीब पांच तोला सोना, आधा किलो चांदी और 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोर एक बक्सा भी उठा ले गए। परिजनों ने तलाश की तो बक्सा गांव के बाहर बाग में खुला मिला और सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें