फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में बिजली गिरने से युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से झुलसा

यूपी के श्रावस्ती में बुधवार को राप्ती नदी में बिजली गिरी। इस दौरान मछली पकड़ रहे कुछ लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घटना सोनवा थाना क्षेत्र के वैभी गांव के पास की है। हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौसपुर के मजरा हरद्वारी निवासी राजेश कुमार (31) बुधवार को गांव के ही पृथ्वीराज (36), चन्केश (34), तालेराम (30), धर्मदास (33) और रामसमुझ (35) के साथ सोनवा क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर के मजरा बैभी गांव के पास राप्ती नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। सभी लोग बारिश से बचने का प्रयास कर रहे थे, तभी अचानक बिजली गिरने से राजेश कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। लोग जब तक कुछ कर पाते तब तक उनकी मौत हो गई। वहीं, उनका साथी चन्केश भी बिजली की चपेट में आकर झुलस गया। हादसे के बाद साथियों ने फोन से राजेश के परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और सोनवा पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें