फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: चौसाना में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, जलभराव से बढ़ी परेशानी

शामली में चौसाना और आसपास के क्षेत्र में शनिवार को गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। वहीं तेज बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया और कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। उड़द और धान की फसल को नुकसान की आशंका बारिश से खेतों में बोई गई उड़द की फसल को नुकसान होने की आशंका है। वहीं पकी हुई धान की फसल पर भी बारिश का असर पड़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि तेज बारिश और खेतों में पानी भरने से तैयार धान की फसल खराब होने का खतरा है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान की आशंका बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें