अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 में कक्षा नौ से 12वीं तक के 489 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। शहर के वीवी इंटर कॉलेज में आयोजित परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। केंद्र पर पुलिस और यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहे। प्रधानाचार्य गुरुदास सिंह और डॉ. अनुराग शर्मा ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल 1235 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 489 ने परीक्षा दी, जबकि 746 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के आयोजन में प्रदीप आर्य, संजीव शर्मा, राजनाथ सिंह, निरंजन कुमार, विजय कुमार, सुमित कुमार का सहयोग रहा।