शामली के वीवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से एकदिवसीय शिविर आयोजित किया गया। इसमें एनडीआरएफ की टीम ने विद्यार्थियों को भूकंप, बाढ़ और हार्ट अटैक जैसी आपात स्थितियों में बचाव के तरीके बताए। विद्यार्थियों को सीपीआर और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण भी दिया गया। एनएसएस की तृतीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी नारायण सिंह ने योजना के इतिहास, उद्देश्य और महापुरुषों के योगदान की जानकारी दी। शिविर में स्वागत गीत, लक्ष्य गीत और नुक्कड़ नाटक का अभ्यास भी कराया गया। इस दौरान डॉ. छवि, डॉ. मुकेश कुमार कनौजिया, डॉ. अर्शी खान सहित शिक्षक और स्वयंसेवक मौजूद रहे।