फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: केवीएस ने रोमांचक मुकाबले में गुर्जर अकादमी को एक विकेट से हराया

शाहजहांपुर के शाह क्लब मैदान पर खेले गए क्रिकेट मुकाबले में केवीएस क्रिकेट अकादमी ने गुर्जर क्रिकेट अकादमी को एक विकेट से शिकस्त दी। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी गुर्जर क्रिकेट अकादमी की टीम 33.3 ओवर में 223 रन बनाकर आउट हो गई। सलामी बल्लेबाज अनुज प्रताप सिंह चार और दीपक राजपूत 12 रन ही बना सके। इसके बाद अनिरुद्ध वर्मा ने 74 रन बनाकर पारी को संभाला। राहुल ने 22, विकास कुमार ने 23 और मधुर ने 15 रन का योगदान दिया। केवीएस की ओर से हिमांशु ने तीन विकेट लिए। ऋषभ और अमित वर्मा ने दो-दो, जबकि प्रांजल ने एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केवीएस की टीम को शुरुआती झटके लगे। शाश्वत 16 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रुद्रवीर ने 47 और डीएससी प्रिंस ने 69 रन की पारी खेलकर टीम को जीत की राह पर बनाए रखा। दोनों के आउट होने के बाद मुकाबला रोमांचक हो गया। प्रांजल ने 46 रन की अहम पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। केवीएस ने 34 ओवर में नौ विकेट खोकर जीत दर्ज की। कोच अभय सिंह गुर्जर ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें