शाहजहांपुर में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा की पहली पाली के बाद रविवार को रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रेनों में सीट पाने के लिए मारामारी की स्थिति रही। त्रिवेणी एक्सप्रेस के बाद कोलकाता एक्सप्रेस और अमरनाथ एक्सप्रेस में भी सीट घेरने को लेकर धक्कामुक्की हुई। भीड़ के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जनरल कोच में जगह न मिलने पर कई युवा स्लीपर कोच में चढ़ गए। सुरक्षा के लिए आरपीएफ और जीआरपी भी तैनात रही।