फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: 12वीं छात्रा बनी एक दिन की तिलहर थाना प्रभारी, फरियादियों की शिकायतें सुनीं

शाहजहांपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा वंशिका गुप्ता को एक दिन के लिए तिलहर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। छात्रा अर्चना ने महिला हेल्प डेस्क प्रभारी की जिम्मेदारी संभाली। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली से परिचित कराना और नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। वंशिका ने कोतवाली पहुंचकर सामान्य डायरी, कार्यालय और हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली समझी। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। प्रभारी निरीक्षक प्रभात चंद ने छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें