फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: भाईचारे का पैगाम देगा ऑल इंडिया मुशायरा और कवि सम्मेलन, गांधी भवन में होगा आयोजन

शाहजहांपुर में गंगा-जमुनी तहजीब को साहित्य के मंच पर जीवंत करने के लिए रविवार को गांधी भवन में ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न शहरों से आए नामचीन शायर और कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को रूबरू कराएंगे। शनिवार को कैंट स्थित एक प्रतिष्ठान में आयोजित प्रेसवार्ता में संयोजक एवं शायर इशरत सगीर ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य आपसी भाईचारे और साझा संस्कृति को बढ़ावा देना है। इसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर अज्म शाकिरी, तबरेज राना, हास्य-व्यंग्य के शायर पपलू मेरठी, नवीन नीर, हमजा बिलाल, युवा शायरा हिमांशी बाबरा, नितिन कबीर, अनुज कपूर, शाहबाज तालिब, अभिश्रेष्ठ तिवारी, आरिफ अल्वी, नुजहत अमरोही, राहिल फरीदी और असीम मकनपुरी को आमंत्रित किया गया है। आयोजक इंजीनियर आमिर खान, युवा शायर विकास सोनी ऋतुराज ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरेली के डॉ. अनीस बेग होंगे। श्रोताओं को प्रवेश पास के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें