संतकबीरनगर में पहलवान ब्रह्मानंद के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को उनके परिजन कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठ गए। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान ब्रह्मानंद की पत्नी ने कथित तौर पर अपने ऊपर डीजल डाल लिया और माचिस जलाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उनके हाथ से माचिस छीन ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।