जिला अस्पताल के मुख्य गेट तक पहुंचने वाली सड़क लंबे समय से बदहाली का शिकार थी। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से स्थिति ऐसी बन गई थी कि सड़क पर चलना मुश्किल था। अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों को मुख्य प्रवेश द्वार तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों के साथ-साथ मरीजों की मुश्किलें और बढ़ जाती थीं। अस्पताल पहुंचने वाले गंभीर और बुजुर्ग मरीजों को भी इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता था। वहीं डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों का आवागमन भी इसी मार्ग से होता है।