बारिश के चलते जिले में सड़कों की हालत दयनीय हो गई है। स्थिति यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहर की सड़कों पर गड्ढों की भरमार है, जिससे लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश से खराब हुई सड़कों को ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। इससे उम्मीद जगी है कि जल्द ही सड़कों की स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।