एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में बृहस्पतिवार को महुली थाने की साइबर क्राइम टीम ने पूर्व माध्यमिक कंपोजिट विद्यालय तरयापार, नाथनगर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को साइबर अपराध के तरीकों, ऑनलाइन ठगी से बचाव और हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी व बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करने और साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।