मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर दिख रहा है। जिले में वायरल फीवर के मरीज बढ़ रहे हैं। सीएचसी-पीएचसी से लेकर जिला अस्पताल तक बुखार, बदन दर्द, सिरदर्द, कमजोरी, खांसी जुकाम और पेट संबंधी शिकायतें लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। कुछ मरीजों में प्लेटलेट्स कम मिलने से डेंगू का खतरा बढ़ा है।