क्षेत्र के पूरे मेडईतिवारी मजरे आशापुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गयी जिसमें दोनो पक्ष के सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सी एच सी डीह भेजा जहा हालत गंभीर होने पर तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पूरे मेडई तिवारी मजरे आशापुर में मंगलवार की सुबह दरवाजे झाडू लगाने को लेकर विवाद हो गया जिसमे अंजू पत्नी कृष्ण कुमार, प्यारे, कृष्ण कुमार, सीता पत्नी अमित रन्नों पत्नी रामपाल, रामपाल व अमित घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी डीह भेजा गया। जहां शीला, कृष्ण कुमार, रामप्यारे की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीएचसी डीह अधीक्षक डा. सत्यपाल सिंह ने बताया की मारपीट में छह लोग घायल थे, जिनमें गंभीर होने पर तीन लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।