फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में जमीन विवाद में लाठीचार्ज, 12 लोग घायल, 6 रेफर

क्षेत्र के मलकिया मजरे कुर्री गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठीचार्ज हुआ। इस हिंसक झड़प में एक दर्जन लोग लहूलुहान हो गए। गंभीर रूप से घायल लोगों को बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को सत्य नाम पुत्र राम प्रसाद गांव में ही एक जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही कमल किशोर पुत्र छोटेलाल ने सत्य नाम से निर्माण रोकने की बात कही। दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पाई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और लाठियां चलने लगीं। मारपीट की इस वारदात में एक पक्ष से कमल किशोर (27 ), रेनू (25), छोटेलाल (70 ), मुन्नी और राज रामकुमार (25 ) को गंभीर चोटें आईं। दूसरे पक्ष से सत्य नाम (28), गुड़िया (25), राम प्रसाद (60 ), मायावती (55 ) और अनीता (20 ) घायल हुए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इनमें कमल किशोर, छोटेलाल, रामकुमार, सत्य नाम, राम प्रसाद और मायावती को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें