फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नदी से ट्रक निकालने में जुटे गोताखोर, लगाई गईं क्रेन

परशदेपुर। (रायबरेली)। सई नदी में गिरे चीनी से लदे ट्रक की तलाश में गोताखोरों की टीम पहुंची है। साथ ही तीन क्रेन की सहायता से भी ली जा रही है। नदी से ट्रक निकलने की खबर लगते ही स्थानीय लोगों का मजमा लगा हुआ है। काफी संख्या में लोग सई नदी तट पर पहुंचे है। हर व्यक्ति के मन में ये उत्सुकता है की आखिर क्या सच्चाई है। बताते चले की शनिवार सुबह भोर में चीनी से लोड ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए सई नदी में गिर गया था। देखते ही देखते पूरा ट्रक नदी में समा गया। चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक अंकित कुमार निवासी कोटवामऊ थाना फुरसतगंज जनपद अमेठी ने वाहन स्वामी को ट्रक नदी में गिरने की सूचना देने के बाद वह घर चला गया। वाहन स्वामी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से ट्रक की तो ढूंढ लिया लेकिन जल स्तर अधिक और तेज बहाव के चलते ट्रक को नहीं निकाला जा सका। बुधवार कै एक बार फिर पुलिस प्रशासन ने तीन क्रेन व गोताखोरों की मदद से ट्रक को निकालने में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें