फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में आश्रम पद्धति विद्यालय में अव्यवस्थाओं का बोलबाला, राहुल गांधी के निर्देश पर पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष

रायबरेली में बछरावां के शेखपुर समोधा स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आश्रम पद्धति विद्यालय में पांच दिन से बिजली गुल है। इससे छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वहीं सांसद राहुल गांधी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को भेजकर समस्याओं का फीडबैक भेजने को कहा है। सांसद राहुल गांधी के निर्देश पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी भी टीम के साथ स्कूल पहुंचे और छात्रों की समस्याएं सुनीं। छात्रों का आरोप है कि जनरेटर सिर्फ अधिकारियों के आने पर चलाया जाता है, बाद में बंद कर दिया जाता है। भीषण उमस में 350 से अधिक छात्र परेशान हैं। छात्रों कुलदीप, राजन, महेश, पीयूष ने बताया कि खाने में लगातार चूड़ियों के कांच निकल रहे हैं, शिकायत करने पर प्रार्थना पत्र फाड़ दिए जाते हैं। बुधवार रात पुलिस ने समझा-बुझाकर भेज दिया था, लेकिन अभी तक कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हुई है। एसडीएम आयुष अग्रवाल ने छात्रों को समस्याओं से लड़ने के तरीके बताते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि विद्यालय की सभी समस्याओं के समाधान के लिए सभी बिंदु नोट कर लिए गए हैं रायबरेली के सांसद तथा लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष को भेजे जाएंगे। जल्द ही नेता प्रतिपक्ष विद्यालय का निरीक्षण कर संसद में भी आवाज उठाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें