पीलीभीत में शहर से सटी अखिलेश विहार कॉलोनी सहित अन्य पांच कॉलोनियां इन दिनों प्रशासन की अनदेखी व लापरवाही का दंश झेल रही है। कॉलोनियों में पिछले दो साल से नाला निर्माण नहीं होने के चलते बरसात में एक महीने से जलभराव बना हुआ है, लोगों के घरों के बाहर तीन फीट तक पानी है। कॉलोनी में पिछले एक सप्ताह से मगरमच्छ की दहशत है। बच्चों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। वहीं कई लोग कॉलोनी में अपने घर पर ताला डालकर किराए पर रहने के लिए सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं। हालांकि बीते फल भी यहां पर पहुंचने का अधिकारियों का आना हुआ, लेकिन निस्तारण के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई।