पीलीभीत में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में सोमवार को शोभायात्रा निकाली गई। गणेश स्थापना और पूजन आदि धूमधाम के साथ शुरू हो गया। भक्तों ने गणपति बप्पा का पूजन किया। इसके बाद बैंड बाजे के साथ शहर में गणेश चतुर्थी शोभायात्रा निकाली गई। सबसे पहले शहर के मराठा समुदाय के लोगों ने सामाजिक सहयोग से यात्रा की शुरुआत द्वारिका धीश मंदिर से की। वहीं कुछ जगह पंडाल गणेश प्रतिमा स्थापना के भी कार्यक्रम किए गए।