पीलीभीत के सीतापुर आंख अस्पताल की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने मंगलवार को बैठक की। उन्होंने अस्पताल के घाटे पर चिंता जताते हुए आय के नए स्रोत तलाशने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर की खाली भूमि पर दुकानें बनाने पर सहमति बनी है। इसके लिए सीतापुर मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। डीएम ने कायाकल्प योजना के तहत अस्पताल को बेहतर बनाने और आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। गन्ना समिति के मरीजों का निशुल्क उपचार होगा।