फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: बिजली कटौती होने से भड़के उपभोक्ता, उपकेंद्र पर किया हंगामा

पीलीभीत के पूरनपुर तहसील क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से परेशान सैकड़ों उपभोक्ताओं ने बुधवार देर रात प्रदर्शन किया। वे चाट फिरोजपुर स्थित 132 केवी उपकेंद्र पहुंचे और आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि कई दिनों से दिन-रात बिजली काटी जा रही है। इससे गर्मी और उमस में परेशानी बढ़ गई है। उपभोक्ताओं ने समस्या समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें