फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: खेत में निकला 12 फीट लंबा अजगर, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Thu, 22 Oct 2026 01:51 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र के गांव फरदिया के समीप धान की कटाई के दौरान खेत में 12 फीट लंबा अजगर देखा गया। विशालकाय सांप देखकर मजदूरों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया। इसके बाद उसे प्राकृतिक वास में छोड़ दिया गया।

घटना बुधवार शाम करीब छह बजे की है। गांव निवासी इशहाक अहमद के खेत में मजदूर धान की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान कुछ मजदूरों की नजर अजगर पर पड़ गई। खेत में अजगर देखते ही मजदूर काम छोड़कर भाग खड़े हुए। जानकारी मिलने पर तमाम ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और वन विभाग को सूचना दी।

सूचना पर सामाजिक वानिकी के वन दरोगा शीलेंद्र कुमार यादव, रामौतार और बेनीराम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया। रेंजर विनीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अजगर को सुरक्षित पकड़ने के बाद प्राकृतिक वास में छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें