मुजफ्फरनगर के सनातन धर्म महाविद्यालय में आयोजित वृहद रोजगार मेले में बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। विभिन्न कंपनियों ने अलग-अलग पदों के लिए युवाओं के आवेदन लिए और साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू की। युवाओं ने कंपनियों के प्रतिनिधियों से पद, योग्यता, वेतन और चयन प्रक्रिया की जानकारी ली।