फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: गश्त पर निकली पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग, हेड कांस्टेबल अजीत घायल

मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र में पीपलहेड़ा रजबहा मार्ग पर संदिग्धों की चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस घटना में हेड कांस्टेबल अजीत कुमार घायल हो गए। पुलिस को देखकर भाग रहे संदिग्धों का पीछा करते समय बदमाशों ने गोली चलाई। गोली लगने से घायल अजीत कुमार को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है। एसएसपी सूरज कुमार राय, एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक और सीओ फुगाना नरेंद्र सिंह यादव ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जनपद की आठ पुलिस टीमें कांबिंग कर रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें