फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी से निकाली गई सेवा संकल्प बाइक यात्रा का हलिया व पिपरा में स्वागत, VIDEO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर काशी के बड़नगर तक निकाली गई सेवा संकल्प बाइक यात्रा शुक्रवार की शाम को हलिया व पिपरा पहुंची। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ यात्रियों का स्वागत किया। हथेड़ा एक लान में रात्रि विश्राम के बाद सुबह करीब 10 बजे यात्रा अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी। यात्रा को देखने के लिए ग्रामीणों में उत्सुकता बनी रही।स्वागत कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश अग्रहरि ने कहा कि काशी से बड़नगर तक की यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि और कर्मभूमि को जोड़ने का संदेश दे रही है। जिला कार्यकारिणी सदस्य तारा चंद अग्रहरि ने कहा सेवा, समाज और राष्ट्र के प्रति दायित्व को यात्रा की मूल भावना बताया गया। अन्य वक्ताओं ने कहा कि सामान्य परिवार से निकलकर नरेंद्र मोदी का देश के प्रधानमंत्री पद तक पहुंचना सेवा और संकल्प के महत्व को रेखांकित करता है।यात्रा में शामिल लोगों ने ग्रामीणों से सामाजिक दायित्वों के निर्वहन और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें