नारायणपुर क्षेत्र में स्टेट हाईवे 5A-1 की हालत बदहाल हो गई है। सड़क पर करीब एक-एक फीट गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भरने से हादसे का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने गड्ढों में गिट्टी डालकर तत्काल मरम्मत की मांग की है, वहीं अन्नदाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह ने सड़क दुरुस्त होने तक हाजीपुर और अहरौरा टोल प्लाजा पर टोल वसूली बंद करने की मांग की है।