जिले के बाढ़ प्रभावित परिवारों में बृहस्पतिवार को नगर के महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में बाढ़ राहत किट वितरित की गई। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कार्यक्रम में पहुंचकर प्रभावित परिवारों से संवाद किया। उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। राहत किट मिलने पर प्रभावित परिवारों ने राहत की सांस ली।