नरायनपुर मिर्जापुर,चुनार क्षेत्र के कैलहट बाजार स्थित राजहंस लान में शनिवार को जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बिहार सरकार के ग्रामीण विकास कैबिनेट मंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड के नेता विधायक दल श्रवण कुमार ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में जनहित पर आधारित शासन द्वारा जनता के विश्वास को जीता है। उनके शासन में बिहार को भयमुक्त प्रदेश बनाया गया , बेहतर बिजली मिल रही है, सड़कें अच्छी हो गई है,हर घर नल जल योजना के साथ घरों तक पानी पहुंच रहा है ,रोजगार के क्षेत्र में भी बिहार में उल्लेखनीय योगदान हुआ।