बुधवार रात हुई तेज बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जनजीवन प्रभावित रहा। प्रमुख मार्गों, अंडरपास और रोडवेज परिसर में जगह-जगह जलभराव हो गया। पहले से गड्ढों में तब्दील सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों को सड़क और गड्ढे में अंतर करना मुश्किल हो गया। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रही।