मेरठ के हस्तिनापुर थाने में शनिवार को पुलिस विभाग की ओर से प्रधानमंत्री के परेड कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसमें राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं और ट्रांसलम एकेडमी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री का संबोधन और परेड देखकर देश की सैन्य शक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव से जुड़े पहलुओं को जाना। थाना प्रभारी दुष्यंत शर्मा ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम का महत्व बताया। इस दौरान पुलिसकर्मी और विद्यालयों के शिक्षक भी मौजूद रहे।