मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे में मंगलवार को निकाली गई भगवान श्रीराम की बरात की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। चार घोड़ों के सजे रथ पर सवार भगवान श्रीराम जनकपुरी के लिए रवाना हुए। बरात में शामिल आकर्षक झांकियों और साज-सज्जा ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बरात को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह बरात का स्वागत किया और भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए।