शामली के कांधला कस्बे में कैराना मार्ग स्थित रामलीला मेले में बुधवार देर रात दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग गाली-गलौज करते हुए आपस में भिड़ गए, जिससे मेले में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाद में एक युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।