मेरठ। प्रदेश स्तरीय सीनियर फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन गोंडा में किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर शनिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल का आयोजन किया गया। इस दौरान गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और मेरठ से आए खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।