शास्त्री नगर सेक्टर-2 में आवास विकास की कार्रवाई के विरोध में महिलाओं का धरना रविवार को 162वें दिन भी जारी रहा। महिलाएं अपनी मांगों को लेकर लगातार धरने पर बैठी हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। महिलाओं ने एकजुट होकर आवास बचाने की मांग दोहराई और संबंधित अधिकारियों से मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की। शीतल पूजानी, उषा देवी, मीनू, जगरोशनी, उर्मिला आदि महिलाएं मौजूद रहीं।