मेरठ में गांधी बाग में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में मेरठ और मुरादाबाद के बीच मुकाबले में रोमांच देखने को मिला। मुरादाबाद के बल्लेबाजों ने मेरठ के खिलाफ आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मैदान पर कई शानदार शॉट लगाए। समीर रिजवी की फुर्तीली फील्डिंग ने खींचा ध्यान मेरठ की टीम की ओर से आईपीएल स्टार समीर रिजवी भी मैदान पर उतरे। बल्लेबाजी के बजाय उनकी चुस्त और फुर्तीली फील्डिंग ने दर्शकों का खास ध्यान खींचा। गेंद के पीछे उनकी तेजी और मैदान पर सक्रियता देखकर दर्शकों में उत्साह नजर आया। पूरे मैदान में बना रहा जोश मुकाबले के दौरान गांधी बाग का मैदान दर्शकों के उत्साह से गूंजता रहा। मेरठ और मुरादाबाद के खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबले ने मैच का रोमांच बनाए रखा और हर अच्छे शॉट व शानदार फील्डिंग पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।