मेरठ के चर्चित तालिब हत्याकांड में आरोपी पत्नी इल्मा को लोहियानगर पुलिस स्पेशल सीजेएम कोर्ट में पेश करने के लिए लाई। इल्मा पर प्रेमी के साथ मिलकर पति तालिब की हत्या करने का आरोप है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मुजफ्फरनगर में तालिब की कब्र से शव निकलवाया था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।