हस्तिनापुर में श्री रामलीला महोत्सव में भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया गया। जनकपुरी में आयोजित स्वयंवर के दौरान माता सीता ने भगवान श्रीराम के गले में जयमाला पहनाई। इस दृश्य को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।