मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन को कब्जे में लिया। पुलिस टीम को देखते ही मौके पर मौजूद खनन में शामिल लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, अवैध खनन के मामले में आबिद, आसिफ और अमीर निवासी पचपेड़ा के नाम सामने आए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पुलिस के कब्जे में आए एक ट्रैक्टर पर ‘रोड का बादशाह’ लिखा हुआ है। ट्रैक्टर के दूसरे हिस्से पर एके-47 का चित्र भी बना हुआ दिखाई दिया। ट्रैक्टर की यह पहचान मौके पर चर्चा का विषय बनी रही।