गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में लालकुर्ती स्थित गुरुद्वारा श्री कलगीधर से प्रभात फेरी निकाली गई। शबद कीर्तन करती संगत प्रभात फेरी गुरुद्वारे से निकली। बड़े बाजार से होकर शक्ति धाम मंदिर से होते हुए छोटे बाजार से लालकुर्ती पैंठ बाजार होते हुए गुरुद्वारा कलगीधर लालकुर्ती में समाप्त हुई।