फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: इनर व्हील क्लब ऑफ मेरठ शास्त्री नगर ने धूमधाम से किया दिवाली सेलिब्रेशन

मेरठ। शनिवार को इनर व्हील क्लब ऑफ मेरठ शास्त्री नगर ने होटल क्विविरा में जिला अध्यक्ष के दौरे और दिवाली बैठक का आयोजन किया। क्लब अध्यक्ष शालिनी गोयल ने जिला अध्यक्ष डॉ. उषा राज गुप्ता का स्वागत किया। उषा राज गुप्ता, जिला ईएसओ अनिता सिंह और पीडीसी कुसुम यादव ने कार्यकारी सदस्यों के साथ इनर व्हील प्रार्थना से बैठक का शुभारंभ किया। कोषाध्यक्ष मनीका गोयल और रूबी की कार्यक्रम में सहभागिता रही। उषा राज गुप्ता ने क्लब के विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया और कार्यकारी सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान, जिला संपादक गीतांजलि ने उषा राज गुप्ता के हाथों इनर व्हील पत्रिका सुरभि का विमोचन कराया। सचिव शिखा रस्तोगी ने क्लब की गतिविधि रिपोर्ट पढ़ी। दिवाली बैठक में सदस्यों ने सामूहिक डांडिया किया और मनोरंजक खेलों में भाग लिया। मनीका गोयल, रूबी रस्तोगी, गीतांजलि, नीति, मीनाक्षी, रेनू आदि सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें